चाकुलिया: अनाज खाने के लिए हरिनिया में एसएफसी गोदाम के पास हाथियों ने डेरा डाला
रिपोर्ट: रोहन सिंह, अबुआ खबर संवाददाता
चाकुलिया (हरिनिया):
चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में हाथी भटक रहे हैं और जमुआ प्रखंड के हरिनिया के पास स्थित एसएफसी गोदाम के पास डेरा डालकर अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पिछले कई दिनों से एक विशालकाय हाथी ने गोदाम के शटर तोड़कर अनाज खाया और बर्बाद किया है। हाथियों को खदेड़ने के बाद भी वे जंगल में कुछ देर चले जाते हैं, लेकिन फिर से गोदाम के पास लौट आते हैं।
यह गोदाम चाकुलिया के व्यवसायी गणेश प्रसाद रुंगटा का है, जिन्होंने इसे एसएफसी को किराए पर दिया है। गणेश प्रसाद ने बताया कि पिछले एक साल में हाथियों ने शटरों को कई बार तोड़ा, जिसकी मरम्मत में भारी खर्चा हुआ।
उन्होंने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।