Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: फरार आरोपी अंकित सिंह के घर चिपकाया गया इश्तहार, 26 जून को कोर्ट में हाजिरी का आदेश”

Spread the love

अबुआ खबर: चाकुलिया में फरार आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तहार, 26 जून को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश
रिपोर्ट: रोहन सिंह, अबुआ खबर संवाददाता

चाकुलिया (नया बाजार):
थाना कांड संख्या 11/25 के तहत फरार चल रहे आरोपी अंकित सिंह के खिलाफ रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तहार चिपकाया। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 3(आर) और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत दर्ज मामले में की गई।

अंकित सिंह, स्टेशन रोड, नया बाजार चाकुलिया का निवासी है, और उसके विरुद्ध जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत से जारी इश्तहार अधिपत्र को पुलिस ने विधिवत तामील किया।

कोर्ट का आदेश:
कोर्ट ने आरोपी को 26 जून 2025 को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यदि वह निर्धारित तिथि पर अदालत में पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की मौजूदगी:
इश्तहार चिपकाने के दौरान चाकुलिया थाना के एसआई अजीत कुमार, कविंद्र पोद्दार, सुखलाल हांसदा सहित अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद था।