चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) — झामुमो कार्यालय चाकुलिया में आज एक आपातकालीन बैठक सह शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने की, जिसमें बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

बैठक में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को चाकुलिया में एक भव्य शोक रैली निकाली जाएगी। यह रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी, जिसमें कोई नारेबाज़ी नहीं होगी। झामुमो कार्यकर्ता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सैकड़ों समर्थक इस रैली में शामिल होंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करें।