बहरागोड़ा, संवाददाता बापुन
बहरागोड़ा के मुख्य बाजार स्थित वीर बिरसा पुस्तकालय भवन परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सांसद एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रमुख असित मिश्रा ने शिबू सोरेन के जीवन संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आदिवासी समाज, झारखंड के मूलवासी और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया। वे महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाकर झारखंड को अलग राज्य के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मदन मन्ना, सुमित माईती, जीतवाहन राउत, विशु ओझा, नाड़ू गोपाल माईती सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।