चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) 29 जुलाई 2025
श्रावण माह की आस्था और भक्ति से सराबोर माहौल में सोमवार को चाकुलिया से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए 51 कांवरियों का एक जत्था रवाना हुआ। कांवरियों को चाकुलिया विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्थानीय नागानल मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया।
भक्ति और उत्साह से भरा माहौल
इस अवसर पर नागानल मंदिर परिसर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ, जहां सभी कांवरियों ने भगवान शिव के चरणों में जल अर्पण कर अपनी यात्रा की सफलता की कामना की। इसके बाद विधायक मोहंती ने सभी कांवरियों को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
सुल्तानगंज से पैदल यात्रा करेंगे
कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से वे गंगाजल लेकर परंपरागत रूप से पैदल यात्रा कर बाबा धाम (देवघर) पहुंचेंगे और शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
जत्थे में शामिल श्रद्धालु
कांवड़ यात्रा में भाग लेने वालों में राजेश कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा, मानू मिश्रा, राकेश नामाता, सरोज जेना, अंगद सिंह, आनंद सिंह, गौतम शर्मा, जगन्नाथ बारीक, राजीव महतो सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य
इस मौके पर प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, मुखिया जादू हेंब्रम, गौतम दास, विशाल बारिक, शिवचरण हांसदा, बलराम महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।