Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के दो मासूम बच्चे 12 मई से लापता, कोटशिला स्टेशन के पास आखिरी बार देखे गए

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) 28 जुलाई 2025:
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से सटी गुलगुलिया बस्ती के निवासी काला सबर के दो मासूम बच्चे — पांच वर्षीय धनी सबर (उर्फ फूचका) और तीन वर्षीय बिंदु सबर — बीते 12 मई से लापता हैं। दोनों बच्चे उस दिन पश्चिम बंगाल के कोटशिला (जिला पुरुलिया) स्थित अपने नाना के घर गए थे, जहां से वे अचानक गायब हो गए।

परिजनों द्वारा पहले ही कोटशिला रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। बच्चों की तलाश अब तक जारी है, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

CCTV में अंतिम सुराग

जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को आखिरी बार कोटशिला रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। इस सिलसिले में सोमवार को कोटशिला और हावड़ा रेल पुलिस के जांच अधिकारी (IO) ने चाकुलिया स्थित गुलगुलिया बस्ती पहुंचकर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस की कोशिशें जारी

रेलवे पुलिस की टीम अब सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, स्थानीय ट्रैक रूट्स और स्टेशनों पर पूछताछ तथा सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों की अपील

बच्चों के पिता काला सबर ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है:

“हमारे बच्चे 12 मई से लापता हैं। अब तक कोई खबर नहीं मिली है। हमें बस यही उम्मीद है कि हमारे बच्चे सुरक्षित हों।”