Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मौरबेड़ा में जंगली हाथी ने तोड़ी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) ।
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे एक जंगली हाथी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्थापित मूर्ति को तोड़ दिया। वर्षों पहले सड़क किनारे लगाई गई यह मूर्ति चबूतरे से टूटकर जमीन पर गिर गई।

घटना के बाद वार्ड सदस्य पुकुल मुंडा ने भरत मुंडा, लाल मोहन मुंडा, शहनाई मुंडा, चामटू मुंडा, अरब सिंह मुंडा, लापसु मुंडा और रंजीत मुंडा की मदद से मूर्ति को उठाकर क्लब भवन में सुरक्षित रख दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, पास के जंगल में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। गुरुवार सुबह एक हाथी गांव में आकर मूर्ति के पास पहुंचा और उसे नुकसान पहुंचा दिया।

लगातार हाथियों की आवाजाही से इलाके के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के डर से वे जंगल से लकड़ी या पत्ता लाने तक नहीं जा पा रहे हैं।