चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के एक गांव में गुरुवार एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही पद्मलोचन महतो पर दुष्कर्म करने का आरोप है। वह फरार बताया जा रहा है। नाबालिग को ईलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक नाबालिग की मां सुबह में धान काटने के लिए खेत गयी थी। उनकी नाबालिग पुत्री घर पर अपनी छोटी बहन के साथ थी। धान कटनी करने के बाद मां घर आई तो नाबालिग बेटी रो रही थी। उसने पूछने पर बताया कि गांव के ही पद्मलोचन महतो (45) नामक व्यक्ति घर आया और मुझे बोला कि लकड़ी काटने के लिए जंगल चलो। पद्मलोचन महतो को अभिभावक समझ कर उसके साथ जंगल चली गई।जंगल में अकेले पाकर वह छेड़खानी करने लगा। जब मैंने विरोध किया तब कहा कि यहां कोई सुनने और बचाने वाला नहीं हैं। उसके बाद उसने मेरे मुंह को दबाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इधर, पीड़िता का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हो रहा है। थाना के एएसआई कविंद्र पोद्दार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।