Responsive Menu
Add more content here...

नगर पंचायत चुनाव से पहले चाकुलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च

Spread the love

advertisment

चाकुलिया। संवाददाता

आगामी नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार की शाम प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल अधिकारी नवीन पूरती, थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसआई अजीत कुमार और कवींद्र पोद्दार ने किया। पुलिस बल पुराना बाजार स्थित पेट्रोल पंप से निकलकर विभिन्न वार्डों और मुख्य सड़कों से होता हुआ पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया।

advertisment

मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर चुनाव के समय शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही नियमित पैदल गश्ती और निगरानी जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।