advertismeent

चाकुलिया। संवाददाता
सीमावर्ती गांवों में बढ़ी चिंता
पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही और रात के समय ड्रोन देखे जाने की घटनाओं से दहशत का माहौल है। खासकर पश्चिम बंगाल सीमा से सटे गांवों में पिछले सप्ताह से ऐसी सूचनाएं सामने आ रही हैं।
ग्राम प्रधान संघ ने किया सतर्क रहने का आह्वान
पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष अरूण बारिक ने बताया कि कई गांवों में नकाबपोश महिला एवं पुरुषों को रात में वाहन से घूमते हुए देखा गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने एहतियातन रात्रि पहरा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण संदिग्ध लोगों की गतिविधियों में कुछ कमी आई है, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुई है।
advvertisment

रात में ड्रोन दिखने से बढ़ी दहशत
ग्राम प्रधानों का कहना है कि शाम ढलते ही आसमान में ड्रोन जैसी वस्तुएं देखी जा रही हैं। इससे ग्रामीणों के बीच भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग रतजगा कर अपने गांवों की सुरक्षा कर रहे हैं।
प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग
अरूण बारिक ने आशंका जताई कि यह असामाजिक तत्वों की गतिविधि हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इन अज्ञात गतिविधियों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।