Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नगर को जोड़ने वाली विभिन्न सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर शनिवार को पुलिस टीम ने कई प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई, वहीं दोपहिया वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। गहन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह अभियान जारी रहेगा।