Responsive Menu
Add more content here...

नगर पंचायत चुनाव को लेकर चाकुलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता

शनिवार शाम निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शनिवार की शाम प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया नेतृत्व
फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ नवीन पुरती, नगर प्रशासक मोटाय बानरा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसआई अजीत कुमार तथा नगर प्रबंधक प्रभात मिंज ने किया। पुलिस बल वन विभाग कार्यालय से मार्च शुरू कर नगर पंचायत के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा।

नागरिकों से सहयोग की अपील
मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।