Responsive Menu
Add more content here...

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर मानुषमुड़िया में भाषा शहीद दिवस का आयोजन

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड बंगभाषी समिति मानुषमुड़िया शाखा के बैनर तले शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में भाषा शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र में बांग्ला मातृभाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साप्ताहिक ‘वर्ण परिचय’ पाठशाला का शुभारंभ किया गया। प्रत्येक रविवार बच्चों को निःशुल्क बांग्ला भाषा सिखाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि मातृभाषा के माध्यम से ही संस्कृति और परंपरा की जड़ें मजबूत होती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया राम मुर्मू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के सचिव संदीप सिन्हा चौधरी और उपाध्यक्ष नेपाल दास शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने मातृभाषा दिवस के इतिहास, उसके महत्व और बांग्ला शिक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच प्रारंभिक बांग्ला पुस्तक ‘किशलय’ का निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्र के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में सहयोग का संकल्प लिया।