Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में झामुमो की बाइक रैली, सोमवारी सोरेन के समर्थन में दिखी ताकत

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता:
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोमवारी सोरेन के समर्थन में भव्य बाइक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया।

यह बाइक रैली पुराना बाजार स्थित डाक बंगला से शुरू हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए नया बाजार तक पहुंची। नया बाजार से गुजरते हुए रैली पुनः पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंची। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रैली पुनः डाक बंगला पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोमवारी सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मोहम्मद गुलाब, मुखिया शिव चरण हांसदा, तरुण बेरा, विशाल बारिक, भृति सुंदर महतो सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।