Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में भाजपा की बाइक रैली, चंदना मुर्मू के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता:
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष पद की पार्टी समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के पक्ष में भव्य बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

यह बाइक रैली पुराना बाजार स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय से प्रारंभ हुई। यहां से रैली मुख्य मार्ग से होते हुए कमारीगोड़ा पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद रैली काकड़ीशोल होते हुए नया बाजार पहुंची।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंदना मुर्मू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नया बाजार का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः चुनावी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर प्रत्याशी चंदना मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थों सारथी महतो, संदीप चंद, दीपेश पोलाई समेत पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।