चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीशोल गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर तक संकीर्तन में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान चंदना मुर्मू ने राधा-गोविंद मंदिर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, आपसी भाईचारे और उन्नति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं तथा लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
मौके पर जयदीप मुर्मू, खोकन बेरा, माणिक बेरा, प्रसेनजीत दास समेत कई लोग उपस्थित थे।