चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) ।
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के पानिबांका गाँव में बुधवार को गणेशोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पूरे गाँव में उल्लास और श्रद्धा का माहौल छा गया।
इस साल पूजा का मुख्य आकर्षण भगवान गणेश की भव्य और विशेष थीम वाली मूर्ति रही, जिसने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। मूर्ति के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी, और हर कोई इस भव्य आयोजन का आनंद लेता नजर आया।
पूजा का आयोजन गांव की कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकेश राणा, रोबिन राणा, अमरेंद्र पैड़ा, ऋषिकेश गिरी, पुलिन राणा, कमलेश घटवारी, सुव्रत राऊत, संदीप महाकुड, सोहम राणा, बापी राज राणा, अरूप राणा, सुमन दास, घनश्याम गिरि, स्वपन दास, गोलक राणा, अपु राणा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और पूजा को सफल बनाने में योगदान दिया।
गाँववासियों ने इस अवसर पर कहा कि गणेश उत्सव सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह सामाजिक मेल-जोल और गांव की संस्कृति को भी सुदृढ़ बनाता है।