Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: 15 से 30 जून तक सबर जनजाति के लिए विशेष शिविर, मिलेंगी पेंशन, आवास और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह):
जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर धरती आबा अभियान के तहत चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 15 जून से 30 जून तक आदिम जनजाति सबर समुदाय के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा ने जानकारी दी कि शिविरों के माध्यम से सबर समुदाय को पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाता खोलना, आधार कार्ड बनवाना व अपडेट कराना, आयुष्मान कार्ड और नया गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पंचायत स्तर पर शिविरों की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इन शिविरों का उद्देश्य सबर समुदाय को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।