Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, कई समस्याओं का हुआ समाधान

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)
गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान निम्नलिखित आवेदन प्राप्त हुए और उन पर कार्रवाई की गई:

  • मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभुकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया।
  • आबुआ आवास योजना के तहत द्वितीय किस्त के लिए 1 आवेदन मिला, लेकिन खाता जनधन योजना का होने के कारण राशि प्राप्त नहीं हो सकी। लाभुक को खाता सुधार की सलाह दी गई।
  • नए विद्युत कनेक्शन के लिए 1 आवेदन मिला, जिसे संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को भेजा गया।
  • केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के लिए 1 आवेदन मिला, जिसे प्राकृतिक आपदा कोष से कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
  • वृद्धा पेंशन के लिए 1 आवेदन मिला, जिस पर स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
  • नया राशन कार्ड के लिए 1 आवेदन मिला, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • बारिश से मकान क्षति के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसे जांच एवं सहायता हेतु अंचलाधिकारी को अग्रसारित किया गया।
  • मुख्यमंत्री मइया सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत पर कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी जैसे प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक-सह-प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कनीय अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता), मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।