चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
वेदमाता गायत्री चेतना केन्द्र, बेन्डेल (हुगली) के तत्वावधान में आज आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह समारोह में चाकुलिया प्रखंड के चार जोड़ों का विवाह सम्पन्न होना तय है। यह आयोजन सूरजमल अग्रवाला चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेश कुमार अग्रवाला के सौजन्य से संपन्न हो रहा है।
इस पवित्र आयोजन के लिए 13 जून को चाकुलिया गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश लोधा ने सभी जोड़ों को विधिवत शुभकामनाओं के साथ कोलकाता के लिए रवाना किया। उन्होंने गायत्री माता, परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीया माताजी से सभी नवदम्पत्तियों के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हुए युग निर्माण संकल्प के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया।
चार जोड़ों के साथ-साथ उनके परिवार के लगभग 50 लोग एक विशेष बस द्वारा कोलकाता पहुंचे हैं, ताकि विवाह आयोजन में वे भी सहभागी बन सकें।
इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में कोलकाता के महेन्द्र कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार अग्रवाला एवं गायत्री परिवार चाकुलिया के राजेश लोधा व जितेन महतो समेत कई कार्यकर्ता समर्पित भाव से सक्रिय हैं।