विधायक से हुई शिष्टाचार भेंट
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : शनिवार देर शाम चाकुलिया में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण बारिक के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती से मिला। इस दौरान संगठन से जुड़े कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
24 दिसंबर को ग्राम सभा स्थापना दिवस का आयोजन
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को जानकारी दी कि आगामी 24 दिसंबर 2025 को चाकुलिया में ग्राम सभा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर चर्चा की गई।
Advertisement

विधायक का सहयोग का आश्वासन
विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत राज मंत्री को आमंत्रित करने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।
तैयारियों को लेकर रणनीति बैठक
समारोह की सफलता को लेकर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यालय में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में चाकुलिया प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोरेन के अलावा गोपबंधु मिश्रा, गिरीशचंद्र महतो, संतोष महतो, हलधर महतो, परितोष महतो, माखन पाल, जगदीश मंगराज सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे।