Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: खाल का दूषित पानी पीने को मजबूर कुमारीशोल गांव के ग्रामीण, पांच साल से खराब है एकमात्र चापाकल

Spread the love

गांव में लगा एकमात्र सरकारी चापाकल पिछले पांच साल से खराब है। टोला में कोई कुआं भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को सालभर कुमारीशोल खाल में चुंआ खोदकर उसी का पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है।


Advertisement

गुरुवार को चाकुलिया–शीशाखुन सड़क किनारे बसे इस टोला में महिला सुकुल मनी सोरेन को सूखी खाल में खोदे गए चुंआ से कटोरे के सहारे पानी भरते देखा गया। महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में खाल सूख जाने से पानी मिलना बेहद कठिन हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में खाल भर जाने से पेयजल की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। नहाने के लिए ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर दूसरे मौजा के तालाब तक जाना पड़ता है।

टोला के मालती महतो, सुनीता महतो, सालगे सोरेन, राम सोरेन, लखी महतो, फुलमनी सोरेन, उपल सोरेन और मंगल सोरेन ने बताया कि चापाकल खराब होने के बावजूद न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने कुआं निर्माण की पहल की।

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता भागीरथ रवानी ने बताया कि उक्त टोला में शीघ्र ही नया चापाकल स्थापित करने की पहल की जाएगी।