Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में महिलाओं का विरोध तेज, सरकारी जमीन पर मांस-मछली दुकान का मामला गरमाया

Spread the love

चाकुलिया। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित वाजपेयी नगर में महिलाओं ने सरकारी जमीन पर मांस और मछली की दुकान खोले जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के पास चल रहे कथित अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय महिलाओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

शनिवार शाम वाजपेयी नगर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर साफ शब्दों में कहा कि वे केंद्र सरकार की जमीन पर किसी भी हालत में मांस-मछली की दुकान नहीं लगने देंगी। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो उनका विरोध और उग्र होगा।

Read More: चाकुलिया में सरकारी जमीन पर मांस-मछली दुकान को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

महिलाओं का कहना है कि जिस स्थान पर दुकानें खोली जा रही हैं, उसके करीब 100 मीटर की दूरी पर एक शिव मंदिर स्थित है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके अलावा यह एक रिहायशी इलाका है, जहां ऐसे व्यवसाय से स्वच्छता और वातावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जाते हैं, ऐसे में मांस-मछली की दुकान खुलने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य देवानंद सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *