Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: शिक्षक के प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) (30 जुलाई):
चाकुलिया प्रखंड के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सेंगेल सिंह हेंब्रम के प्रतिनियोजन को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार महंती से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा सेंगेल सिंह हेंब्रम को तीन माह के लिए बर्डीकानपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजित किया गया है। जबकि मधुपुर विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में एक और शिक्षक के प्रतिनियोजन से छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने मांग की है कि बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उक्त प्रतिनियोजन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लिटा हांसदा, पंचायत समिति सदस्य सनातन हेंब्रम (माझी बाबा), वार्ड सदस्य चंडी चरण मुंडा समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से विद्यालय की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।