Responsive Menu
Add more content here...

पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया स्थगित, नई तिथि 16 नवम्बर के बाद जारी होगी

Spread the love

जमशेदपुर, 6 अक्टूबर 2025:
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चौकीदार सीधी भर्ती (विज्ञापन संख्या–01/2024) के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक माप-जाँच, चिकित्सा परीक्षण और प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित था। अब यह सभी चरण 16 नवम्बर 2025 के बाद पुनः निर्धारित किए जाएंगे।

नई तिथि और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन द्वारा जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in और स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी भ्रम से बचें और केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों से ही अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।