बहरागोड़ा, 6 अक्टूबर 2025:
बहरागोड़ा प्रखंड के गोहलामुढा गांव में आज विधायक श्री समीर कुमार मोहंती ने अपने विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीणों के लिए एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगा, जहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर पंचायत में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को अपने ही गांव में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।