Responsive Menu
Add more content here...

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर पहुंचे, व्यवसायियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

जमशेदपुर। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। बिष्टुपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के व्यवसायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में रक्षा राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार में कांग्रेस मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जबकि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को भारत में वोट देने का कोई अधिकार नहीं है। भारत कोई धर्मशाला नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता देश से बाहर जाकर भारत की छवि धूमिल करते हैं। साथ ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान की भी उन्होंने कड़ी निंदा की। बिहार में प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सेठ ने कहा कि “मां किसी की भी हो, उसके बारे में गलत बोलना अपनी ही मां का अपमान करने जैसा है।”

कार्यक्रम के दौरान संजय सेठ ने व्यवसायियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रांची के कई व्यापारी स्वदेशी उत्पादों के प्रचार और उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है और देश हर क्षेत्र में चौतरफा विकास कर रहा है।