Responsive Menu
Add more content here...

देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Spread the love

देवघर
झारखंड की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को देवघर एम्स (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस विशेष अवसर को लेकर एम्स प्रबंधन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।

समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1:20 बजे तक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति इस दौरान करीब 1 घंटा 20 मिनट तक देवघर एम्स परिसर में रहेंगी। इस कार्यक्रम में देवघर एम्स द्वारा राष्ट्रपति के समक्ष पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPP) के माध्यम से संस्थान की विकास यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।

प्रेजेंटेशन में दिखेगा एम्स का संपूर्ण सफर

इस प्रस्तुति के माध्यम से एम्स के रोडमैप, शैक्षणिक यात्रा, बुनियादी ढांचे के विकास, ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं, लैब और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का संपूर्ण विवरण ग्राफिक्स, वीडियो और एनीमेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
इस प्रजेंटेशन में एम्स के पहले बैच के विद्यार्थियों की पढ़ाई की शुरुआत, पीटीआई कैंपस से लेकर देवीपुर स्थित एम्स में ट्रांसफर, और वहां की चिकित्सा सेवाओं का विस्तृत विवरण रहेगा।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल कड़े

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देवघर प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देवघर एम्स के लिए यह अवसर नई प्रेरणा और पहचान देने वाला साबित होगा, जब देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति संस्थान की उपलब्धियों का साक्षी बनेंगी।