जमशेदपुर, संवाददाता।
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 19 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक सभी प्रखंडों में सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभुकों तक नि:शुल्क सहायक उपकरण पहुंचाना है।
इन शिविरों के माध्यम से लाभुकों का पंजीकरण और आकलन कर उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविरों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का पूरा लाभ मिल सके।
शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है:
जमशेदपुर सदर – 19 अगस्त, धातकीडीह सामुदायिक भवन
गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20 अगस्त, प्रखंड कार्यालय परिसर
पोटका – 21 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
पटमदा – 22 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
बोड़ाम – 23 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
मुसाबनी – 25 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
डुमरिया – 26 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
धालभूमगढ़ – 28 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
चाकुलिया – 29 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
बहरागोड़ा – 30 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
घाटशिला – 1 सितंबर, प्रखंड कार्यालय
जिला प्रशासन ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रखंड में निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण और आकलन कराएं तथा इस अवसर का लाभ उठाएं।