Responsive Menu
Add more content here...

मानगो जेपी कॉलोनी में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Spread the love

जमशेदपुर।
जमशेदपुर के मानगो स्थित जेपी कॉलोनी में आयोजित होने वाले नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा जेपी कॉलोनी से प्रारंभ होकर मानगो स्वर्णरेखा नदी तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र जल भरकर कलश में धारण किया और पदयात्रा करते हुए यज्ञ स्थल तक वापस लौटीं।


आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां लगभग 2100 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।


आयोजकों ने बताया कि बुधवार को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का विधिवत आयोजन किया जाएगा, जिसमें आहुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।