घाटशिला, संवाददाता:
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होने जा रहा है। इस बार विधानसभा के कुल 300 बूथों पर लगभग 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,25,114 पुरुष और 1,31,235 महिला मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में 6,121 अधिक हैं।
मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। मंगलवार की शाम तक सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान की तैयारी में जुट गए हैं।

इस बार घाटशिला विधानसभा में अधिकांश बूथों पर मतदान कर्मियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा और सुव्यवस्था के कारण कुछ बूथों को छोड़कर एक ही स्थान पर चार-पाँच बूथों के मतदान कर्मियों को रखा गया है, जो मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे।
घाटशिला प्रखंड में पहला बूथ नरिसंगपुर विद्यालय में और आखिरी बूथ मुसाबनी प्रखंड के खेलाडीह विद्यालय में है। मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले मतदाता उस समय के बाद भी वोट डाल सकते हैं।
इस उप चुनाव में सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।