चाकुलिया संवाददाता रोहन सिंह : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर चाकुलिया पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
यह अभियान थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य उपचुनाव के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि, शराब, नगद या हथियार की आवाजाही पर रोक लगाना है। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि यह जांच अभियान मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक लगातार जारी रहेगा, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।