Responsive Menu
Add more content here...

पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला उपचुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच

Spread the love

जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम | संवाददाता
घाटशिला उपचुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा प्रबंधों को और सख्त कर दिया गया है। जिले की सभी सीमाओं पर कई चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां दिन-रात पुलिस बल तैनात हैं। इन चेक पोस्टों पर छोटे और बड़े वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवागमन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले के बॉर्डर पर विशेष पुलिस जांच टीमों की तैनाती की गई है।

घाटशिला उप चुनाव के रिटर्निंग अफसर सुनील चंद्र ने बताया कि ओड़िसा राज्य की सीमा वाले क्षेत्रों में अब तक सबसे अधिक बरामदगी हुई है और आगे भी लगातार सघन जाँच और निगरानी जारी रहेगी।

मुख्य बिंदु:

पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई

जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्ट, दिन-रात पुलिस तैनात

छोटे और बड़े वाहनों की सघन जांच

रिटर्निंग अफसर सुनील चंद्र के अनुसार ओड़िसा सीमा पर सबसे अधिक बरामदगी

चुनाव अवधि में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित