रांची | संवाददाता
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोमेश सोरेन को उनकी विजय पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभार प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी होती है। उन्होंने नए विधायक को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता के बीच सक्रिय रहने की सलाह दी।
विधायक सोमेश सोरेन ने भी मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पीने के पानी और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम करेंगे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री आवास में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और परिवार के लोगों ने भी मुख्यमंत्री दंपति से आशीर्वाद ग्रहण किया।