Responsive Menu
Add more content here...

जगन्नाथपुर में दो दिवसीय माँ मनसा पूजा सम्पन्न, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा गांव

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में सार्वजानिक माँ मनसा पूजा समिति द्वारा दो दिवसीय माँ मनसा पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। पूजा आयोजन के साथ पूरे गांव में उल्लास और भक्ति का वातावरण छाया रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। गाजे-बाजे की धुन पर निकल रही कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक रंग में रंग दिया।

पूजा स्थल पर उपस्थित उस्तादों ने जीवित सर्प के साथ अद्भुत करतब दिखाए, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कलश स्थापना के बाद पुजारी सौरभ मिश्रा ने पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ माँ मनसा की पूजा-अर्चना कराई। व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने इसमें शामिल होकर अपने परिवार और समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मी देहुरी, प्रबोध पाईकिरा, रंजीत देहुरी, मनसा घड़ाई, अमरदीप पाल सहित कई गणमान्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।