Responsive Menu
Add more content here...

अनमोल वर्मा “पप्पू” बने RKSM झारखंड प्रदेश महासचिव, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) ने झारखंड में अपनी टीम का विस्तार करते हुए जमशेदपुर निवासी एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पू” को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन द्वारा जारी पत्र में की गई है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

नियुक्ति के बाद अनमोल वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा और नेतृत्व टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए एक बड़ा अवसर भी है।

उन्होंने आगे कहा कि वे समाज की एकता, संगठन की मजबूती और इसके विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आने वाले दिनों में वे राज्यभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष फोकस करेंगे।