Responsive Menu
Add more content here...

हर घर कॉपी, हर हाथ कलम अभियान” का दूसरा सफल आयोजन, बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री

Spread the love

जमशेदपुर, 21 सितम्बर 2025।
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में चलाए जा रहे “हर घर कॉपी, हर हाथ कलम अभियान” का दूसरा कार्यक्रम रविवार को भोजपुर कॉलोनी, बारीडीह बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के बीच कॉपियाँ, कलम और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा—
“स्व. रामदास सोरेन जी का सपना था कि झारखंड का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह अभियान उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इसे लगातार जारी रखना चाहिए।”

इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सागेन पूर्ति, पूर्व नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, अरुण सिंह राजा, विष्णु प्रधान, डी. रवि, रोहित लोहरा, प्रहलाद लोहरा, आशीष मिश्रा, प्रीतम हेम्ब्रम, शुभम कुमार, अभय पांडे, राकेश दास और विष्णु नाग समेत कई कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

अभियान के संयोजक अंकित सिंह (पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, झामुमो युवा मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम) ने भावुक होते हुए कहा—
“स्व. रामदास सोरेन जी केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रहरी थे। उन्होंने सदैव झारखंड के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखा। उनके सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसीलिए हमने यह अभियान शुरू किया है और इसे गाँव-गाँव, बस्ती-बस्ती तक पहुँचाकर जन-आंदोलन का रूप देंगे।”