जमशेदपुर, 07 सितम्बर। संवाददाता
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में एवं उनके सपनों को साकार करने की दिशा में रविवार को बिरसानगर, जोन नंबर 8 स्थित सामुदायिक भवन में “हर घर कॉपी, हर हाथ कलम” अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बच्चे मौजूद थे। बच्चों के बीच कॉपियाँ और कलम वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. रामदास सोरेन का सपना था कि झारखंड का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

अभियान का उद्देश्य
अभियान का संचालन अंकित सिंह (पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, झारखंड युवा मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम) ने किया। उन्होंने कहा, “यह मेरी छोटी-सी कोशिश है कि स्व. रामदास सोरेन जी के सपनों को साकार किया जा सके। हमारा प्रयास है कि पूर्वी सिंहभूम के हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचे और कोई भी बालक या बालिका कॉपी-कलम की कमी से पढ़ाई से वंचित न रहे।”
स्थानीय लोगों का समर्थन
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और संकल्प लिया कि अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शिक्षा हर घर तक पहुँच सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
इस मौके पर झामुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, पूर्व विधायक और झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विष्णु प्रधान, रोहित लोहरा, आशीष मिश्रा, डी. रवि, शुभम कुमार, अभय पांडे, मनीष चौहान, राकेश दास, सतनाम सिंह और रूपेश मुखी सहित कई लोग उपस्थित थे।