जमशेदपुर:
क्रिसमस ईव के मौके पर जमशेदपुर की सड़कों पर खुशी और उल्लास की बौछार देखने को मिली। इस बार शहर के लोकप्रिय समाजसेवी पप्पू सरदार ने सांता क्लॉस का रूप धारण कर लोगों के बीच क्रिसमस की खुशियां बांटी।
advertisment

हर साल की तरह इस वर्ष भी पप्पू सरदार ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बच्चों और राहगीरों को उपहार देकर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वे पूरे साल स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और विशेष अवसरों पर लोगों को खुशी और उत्साह देने का प्रयास करते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की भरपूर सराहना की और कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियां शहर में सकारात्मक संदेश और उत्साह फैलाती हैं।