Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, लोग लंबी कतारों में कर रहे इंतजार

Spread the love

जमशेदपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल के उपयोग को कम करने की अपील के बाद जमशेदपुर में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर इन दिनों वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

स्थिति यह है कि लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि आने वाले समय में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे पहले से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। पंप प्रबंधन के अनुसार अफवाहों और आशंकाओं के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों ग्राहकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इसके चलते पंपों पर ट्रैफिक और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है तथा आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, जिससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है।