Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Spread the love

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डेंटल कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान भिलाई पहाड़ी निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुंडू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उलिडीह ओपी क्षेत्र के समीप स्थित पूर्णिमा नेत्रालय में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। घटना के समय वह लंच ब्रेक के दौरान बाइक से अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर विशाल और मोनू नामक युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रमोद कुंडू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल विशाल और मोनू का इलाज जारी है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।