Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सख्ती भरा अभियान, 17 थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

जमशेदपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। शहर के 17 थाना क्षेत्रों में विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य सड़कों से लेकर घनी आबादी वाले इलाकों तक पुलिस की सक्रिय उपस्थिति ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया।

मानगो क्षेत्र में स्वयं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मोर्चा संभालते हुए फ्लैग मार्च में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ज़िम्मेदारी सिर्फ शिकायत दर्ज करना नहीं है, बल्कि नागरिकों के बीच जाकर विश्वास कायम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

सिटी एसपी ने यह भी कहा कि “पुलिस को जनता के पास पहुंचना चाहिए, न कि केवल शिकायत आने का इंतजार करना चाहिए। फ्लैग मार्च से लोगों का भरोसा बढ़ता है और अपराध पर नियंत्रण में भी काफी मदद मिलती है।”

पुलिस का यह अभियान शहर में बेहतर पुलिस-जनता संबंध स्थापित करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।