Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर महंती ने दी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

रांची।
झारखंड विधानसभा परिसर में आज विधायक समीर कुमार महंती ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का जाना न सिर्फ राजनीति की अपूरणीय क्षति है, बल्कि उनके लिए एक बड़े भाई, मार्गदर्शक और सच्चे मित्र को खोने जैसा है।

उन्होंने स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि रामदास सोरेन हमेशा मुस्कान के साथ हर किसी की मदद को तत्पर रहते थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण अद्वितीय था। विधायक महंती ने कहा कि उनके साथ बिताए पल और आत्मीय व्यवहार हमेशा दिल में जिंदा रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।