Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के वरिष्ठ पत्रकार धरिषचंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह का निधन, चाकुलिया में शोक की लहर

Spread the love

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) /अबुआ ख़बर डेस्क : वरिष्ठ पत्रकार धरिषचंद्र सिंह की पत्नी और अबुआ खबर संवाददाता रोहन सिंह की माताजी रीता सिंह (57 वर्ष) का सोमवार शाम 7:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अपने चाकुलिया के बाजपाई कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली,वे चाकुलिया के वरिष्ठ पत्रकार धरिषचंद्र सिंह की पत्नी थी।

दिवंगत रीता सिंह अपने पीछे तीन पुत्र—राहुल सिंह, रोहित सिंह और रोहन सिंह सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गई हैं। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

उनके निधन की खबर से चाकुलिया व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी खबर पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती, झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण हाँसदा ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अबुआ खबर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।