Responsive Menu
Add more content here...

स्वतंत्रता दिवस की रौनक: खंडामौदा का पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय तैयारियों में सराबोर

Spread the love

बहरागोड़ा। बापुन

स्वतंत्रता दिवस का पर्व नजदीक आते ही बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, ताकि 15 अगस्त के स्वागत में पूरा परिसर चमक उठे।

साफ-सफाई के बाद छात्रों ने जोश और अनुशासन के साथ लाइन बनाकर परेड का अभ्यास किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पडीहरी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रगान के महत्व और उसके सही प्रस्तुतीकरण की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भव्य ध्वजारोहण के बाद विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। तैयारियों में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है, मानो पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग चुका हो।