Responsive Menu
Add more content here...

भुवनेश्वर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षड़ंगी को मिला सरला देवी सम्मान

Spread the love

बहरागोड़ा। बापुन

भुवनेश्वर के भंज कला मंडप में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में बहरागोड़ा निवासी और झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी को प्रतिष्ठित “सरला देवी सम्मान” से नवाजा गया। यह सम्मान उड़ीसा की प्रथम महिला सत्याग्रही, पहली महिला विधायक, नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत और प्रख्यात साहित्यकार सरला देवी की 122वीं जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और दैनिक संवाद के संपादक सौम्य रंजन पटनायक मौजूद थे। उन्होंने डॉ. षड़ंगी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और प्रसिद्ध तरकशिका मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश पटनायक ने की, जबकि समय दैनिक के संपादक व ट्रस्ट के सचिव कल्याण महापात्र ने विवरण पाठ और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस मौके पर डॉ. मनोरमा महापात्र, उड़िया भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव देव प्रसाद दास, विधायक एवं जिला अध्यक्ष अभय दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सरला देवी के योगदान और डॉ. षड़ंगी की सेवाओं पर प्रकाश डाला। पूरे समारोह में साहित्य, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की गूंज सुनाई दी।