Responsive Menu
Add more content here...

जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों में फैलाया दहशत, वन विभाग अलर्ट

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा जंगल में गुरुवार सुबह छह जंगली हाथियों के देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। हाथियों को खेतों और जंगलों में घूमते देख स्थानीय किसान काम छोड़कर गांव की ओर भाग खड़े हुए। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। विभाग की ओर से बताया गया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें और फिलहाल जंगलों में लकड़ी या मशरूम चुनने से परहेज करें। विभाग का कहना है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हाथियों की मौजूदगी के कारण लुगाहारा क्षेत्र में असहज शांति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि ऐसे वन्यजीवों से बार-बार होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।