Responsive Menu
Add more content here...

मंईयां सम्मान योजना: 16वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 2,500 रुपये

Spread the love

रांची।
महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त के रूप में 2,500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में क्रिसमस से पहले ट्रांसफर कर दिए गए हैं। राशि मिलने के बाद महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह किस्त उन महिलाओं के खाते में भेजी गई है जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और DBT विकल्प सक्रिय है।

Advertisement

योजना के तहत भुगतान पूरी तरह विभाग की दिशा-निर्देश और निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया है। लाभार्थियों का आधार और राशन कार्ड योजना से लिंक होना जरूरी है और फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही होनी चाहिए। केवल उन्हीं खातों में राशि भेजी गई है जिनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

लाभार्थी अपने 16वीं किस्त की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प चुनें और अपने आधार नंबर या एप्लीकेशन आईडी से लॉग इन करें।
  3. “किस्त स्थिति जाँचें” सेक्शन में जाएं।
  4. यहां आपको पता चलेगा कि राशि आपके खाते में ट्रांसफर हुई या नहीं।
  5. राशि ट्रांसफर होने पर बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी प्राप्त होगा।
  6. अगर एसएमएस नहीं आया है, तो आप बैंक पासबुक अपडेट करके या नज़दीकी CSC केंद्र पर जाकर भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
  7. इसके अलावा, नेट बैंकिंग, Google Pay या PhonePe के जरिए भी राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।