अबुआ खबर | जमशेदपुर संवादाता:-
ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद जमशेदपुर में शुक्रवार को एक तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इस आयोजन में आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशनंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, और विधायक पूर्णिमा दास साहू शामिल हुए।यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए गए।नेताओं और नागरिकों ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और इसे देश की एकता और संप्रभुता से जोड़ा।आयोजन का उद्देश्य देश के रक्षकों को सम्मान देना और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना था।