चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : प्रखंड संसाधन केंद्र, चाकुलिया में रविवार को सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव गोविन्द गोप ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा घेराव आंदोलन को लेकर रणनीति तय करना था।
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने 6 अगस्त को रांची में होने वाले विधानसभा घेराव में भाग लेने पर सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि चाकुलिया प्रखंड के सभी सहायक शिक्षक 6 अगस्त की सुबह 5 बजे डाक बंगला चौक से एक साथ बस द्वारा रांची के लिए रवाना होंगे।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा:
सहायक शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति
विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षक एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे
शिक्षक संघ के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी
बैठक में ये शिक्षक रहे मौजूद:
भीम चरण हांसदा, शिवनाथ बारीक, कालीपद गोप, खेलाराम मुर्मू, शंकर नायेक, बाबूलाल सोरेन, कारान टुडू, अनिता बेरा, बुलुरानी महतो, गीता रानी महतो, लीलीरानी महतो, मालती रानी किस्कू, शिव शंकर गिरी, श्रीकान्त बारीक, दीपक महतो समेत कई अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं बैठक में शामिल हुए।